Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प' अभियान:डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को किया रवाना

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार दोपहर एक बजे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'स्वच्छता ही सेवा 2026' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद सदर फतेहपुर ने एक स्वच्छता रैली निकाली। इसका मकसद लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। रैली की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर से हुई। यहां जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मिलकर हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कलेक्ट्रेट से शुरू होकर यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों जैसे पटेल नगर, पत्थर कटा चौराहा और बिंदकी बस स्टॉप से होते हुए जिला अस्पताल परिसर में खत्म हुई। रैली के दौरान स्वच्छता वालंटियर और स्थानीय नागरिक हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इन तख्तियों पर "स्वच्छता ही सेवा, गंदगी जानलेवा", "हमने ठाना है, फतेहपुर को स्वच्छ बनाना है" और "सभी रोगों की एक दवा, घर-घर हो सफाई" जैसे नारे लिखे थे। वालंटियर्स ने पूरे रास्ते नारे लगाकर लोगों को अपने आसपास सफाई रखने का संदेश दिया। रैली के साथ चल रहे प्रचार वाहनों में स्वच्छता से जुड़े जिंगल बजाए जा रहे थे। इन गीतों और संदेशों से लोगों को समझाया गया कि स्वच्छता सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि सेवा का भाव है। साफ-सुथरा वातावरण ही व्यक्ति को स्वस्थ रखता है। इस मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), परियोजना निदेशक डीआरडीए, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत राज अधिकारी (दुपारो) समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस पूरे आयोजन ने शहर में स्वच्छता के प्रति एक नई जागरूकता पैदा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान:सरकारी भवन में 6.30 लाख दीये जलेंगे, विश्वकर्मा जयंती पर मिलेंगे उपकरण
    Next Article
    कन्नौज में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भी दिया रक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment