Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में महिला का फंदे से लटका मिला शव:घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार शाम की है। मृतका की पहचान नीतू ओमर (28) पत्नी शालू उर्फ शैलेश ओमर के रूप में हुई है। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के चतनपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, नीतू ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपने घर के अंदर छत की धन्नी से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना का पता तब चला जब उनके 6 वर्षीय पुत्र मानस और भतीजे श्लोक ने उन्हें फंदे पर लटका देखा। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तत्काल नीतू को फंदे से नीचे उतारा और एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अमौली ले गए। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने रात में इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चाँदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका नीतू की शादी 12 मई 2019 को बांदा के चंदवारा गांव में हुई थी। वह अपने पांच बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर थीं। फिलहाल, आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष के बयानों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर उमड़ी भीड़:तेल की कमी की अफवाह से लगी लाइन, प्रशासन ने समझाकर वापस भेजा
    Next Article
    आजमगढ़ में डीएम ने की CM डैशबोर्ड प्रगति की समीक्षा:50 लाख के ऊपर की परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment