Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में खाद-बीज की कमी नहीं, 1200 दुकानों पर DAP-यूरिया:13 ब्लॉकों के बीज भंडारों में गेहूं-चना समेत 5 फसलों के बीज

    14 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में रबी फसलों की बुवाई को लेकर कृषि विभाग ने खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया है। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम सिंह ने शनिवार को बताया कि जिले में करीब 1200 खाद की दुकानें हैं। इनमें लगभग 120 सहकारी समितियां शामिल हैं। सभी जगह डीएपी, यूरिया, सुपर फॉस्फेट और पोटाश उपलब्ध है। किसानों को समय से खाद मिल सके, इसके लिए समितियों पर नियमित रूप से आवंटन किया जा रहा है। 13 ब्लॉकों के बीज भंडारों में पांच फसलों के बीज जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी 13 विकासखंडों में राजकीय कृषि बीज भंडार संचालित हैं। यहां गेहूं, चना, मटर, सरसों और मसूर के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों को सरकारी बीज लेने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करानी होती है। लक्ष्य से कम बुकिंग होने पर आवेदन ऑटो कन्फर्म हो जाते हैं, जबकि लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाती है। बुकिंग कराने वाले किसान जल्द उठाएं बीज नरोत्तम सिंह ने किसानों से अपील की कि जिन किसानों ने बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई है, वे जल्द अपने संबंधित राजकीय कृषि बीज भंडार पहुंचकर बीज प्राप्त कर लें। इससे समय से रबी फसलों की बुवाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार खाद और बीज की उपलब्धता की निगरानी कर रहा है। जिले में फिलहाल किसी तरह की कमी की सूचना नहीं है। ऑनलाइन पोर्टल से खाद वितरण की निगरानी जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद की उपलब्धता और वितरण पर ई-पीएफएमएस (EPMS) पोर्टल के माध्यम से नजर रखी जा रही है। सभी केंद्रों का डेटा ऑनलाइन देखा जाता है। खाद का वितरण किसानों की फार्मर आईडी और उनकी जोत के हिसाब से किया जा रहा है। अधिक बिक्री करने वाले दुकानदारों के रिकॉर्ड भी पोर्टल के माध्यम से जांचे जाते हैं। अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई उन्होंने बताया कि जिले में खाद के अवैध भंडारण या जमाखोरी की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। विभाग की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी दुकान पर वितरण में अनियमितता मिलने पर रिकॉर्ड की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कृषि अधिकारी के मुताबिक, अभी सामान्य तरीके से खाद और बीज का वितरण हो रहा है और किसानों को कोई परेशानी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति की बीमारी होने पर शुरू किया छठ व्रत:भदोही के ज्ञानपुर में 26 साल से कर रही हैं पूजा; बताया व्रत का तरीका
    Next Article
    बिजनौर में कांग्रेसियों ने मनाई नेहरू जयंती:नवनियुक्त शहर अध्यक्ष हुमायूं बैग का फूल-मालाओं से किया स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment