Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में खेत में मिले गोवंश के अवशेष:हिन्दू संगठनों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, अज्ञात पर केस दर्ज

    4 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर जिले में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद तनाव का माहौल है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सराय मीना गांव में बीती रात खेत में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के विरोध में मंगलवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने कहा कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकती हैं, इसलिए प्रशासन को त्वरित और सख्त कदम उठाने चाहिए। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मध्य रात्रि में सराय मीना गांव स्थित एक खेत में गोवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अवशेषों का सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजा है, ताकि मामले की प्रकृति स्पष्ट हो सके। अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि उपनिरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0स0-168/2026 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का अनावरण कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अलर्ट कर संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IFTM यूनिवर्सिटी बस में छात्रों में मारपीट, VIDEO:अमरोहा नेशनल हाईवे पर हुई घटना, छात्राएं भी थीं मौजूद
    Next Article
    हाई रिस्क प्रेगनेंसी को लेकर डीएम ने रिपोर्ट मांगी:स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment