Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में ईएमटी ने कराया एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव:जच्चा-बच्चा को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

    4 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में सोमवार को 102 एंबुलेंस में एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। बादलपुर गांव की सोनम देवी (30) को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उनकी पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस की ईएमटी आराधना देवी ने सूझबूझ दिखाते हुए डिलीवरी कराई। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ब्लॉक तेलियानी के पास हुई। सोनम देवी को प्रसव पीड़ा होने पर उनके परिजनों ने 102 एंबुलेंस बुलाई थी। अस्पताल जाते समय रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। जिसके बाद ईएमटी आराधना देवी ने एंबुलेंस को सड़क किनारे रोका। आराधना देवी ने ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श के लिए डॉ. रस्तोगी से संपर्क किया और परिजनों की मदद से सुरक्षित प्रसव संपन्न कराया। एंबुलेंस में ही बच्चे की किलकारी गूंज उठी। प्रसव के बाद, ईएमटी आराधना देवी और पायलट मनोज कुमार ने जच्चा-बच्चा को कोराई स्थित नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर सोनम देवी के पति रामप्रकाश और अस्पताल स्टाफ ने ईएमटी व पायलट की तत्परता और सेवा की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। एम्बुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि 102 सेवा गर्भवती महिलाओं और 2 साल तक के बच्चों के लिए पूरी तरह निःशुल्क है। यह सेवा उन्हें घर से सरकारी अस्पताल ले जाती है और वापस घर भी छोड़ती है। आशीष कुमार ने बताया कि आकस्मिक स्थिति के लिए एंबुलेंस में डिलीवरी किट उपलब्ध रहती है। एंबुलेंस स्टाफ इसके लिए प्रशिक्षित होता है। उन्होंने सभी से डिलीवरी के मामलों में 102 एंबुलेंस का उपयोग करने की अपील की। इसके अतिरिक्त, 108 एंबुलेंस सेवा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सरकारी अस्पताल जाने के लिए निःशुल्क सहायता प्रदान करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में गैस सिलेंडर के लिए युवक पहुंचा डीएम ऑफिस:रामपुर में 20 अप्रैल को आनी है बारात, युवक ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
    Next Article
    गाजियाबाद रेप-मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई:कमिश्नर पेश हुए, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment