Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में बेमौसम बारिश से फसलें प्रभावित:गेहूं, चना, सरसों को नुकसान; अधिकारी बोले- सर्वे जारी

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। कृषि विभाग ने नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई इस बारिश से गेहूं, चना, सरसों और आलू जैसी प्रमुख फसलें प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर गेहूं की पकी हुई फसलें तेज हवाओं के कारण खेतों में गिर गई हैं। दैनिक भास्कर की टीम ने अभयपुर ग्राम सभा के रानीपुर गांव में किसानों से बातचीत की। आनंद सिंह, विकसित सिंह, अशोक पांडेय और भानु प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात हुई बारिश और तेज हवा से गेहूं की फसलें गिर गई हैं, जिससे काफी नुकसान हुआ है। गांव के दीपू सिंह ने बताया कि उनकी पकी हुई गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन बारिश से वह भी गिर गई। रावतपुर निवासी फूनी सिंह की साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल और दो बीघा चने की पकी हुई फसल भी प्रभावित हुई है। दुकानदार पासवान और मोती सिंह की सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बड़ा खेड़ा गांव के अयोध्या प्रसाद निषाद ने बताया कि उनकी पांच बीघा हरी गेहूं की फसल भी गिर गई है। रानीपुर गांव के रामबरन सिंह गौतम ने बताया कि आलू की फसल खोदने की तैयारी चल रही थी, लेकिन बारिश के कारण खुदाई का काम प्रभावित हुआ है। किसानों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जल्द से जल्द पकी हुई फसलों की कटाई कर सुरक्षित कर लेना चाहिए, अन्यथा और बारिश होने पर बचा हुआ भी नष्ट हो सकता है। इस संबंध में कृषि अधिकारी ने बताया कि बेमौसम बारिश से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, लगभग 20 प्रतिशत फसलों को नुकसान पहुंचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर बारहसिंगा-सींग समेत विदेशी तस्कर गिरफ्तार:बनारस से लगेज में छिपाकर सींग लेकर जा रहा था बैंकॉक, CISF ने स्कैनर में पकड़ा
    Next Article
    उन्नाव में प्रिंसिपल से 50 हजार मांगने का आरोप:बीएसए कार्यालय का बाबू सस्पेंड, शहर में किया अटैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment