Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फेसबुक LIVE के बाद युवक ने की आत्महत्या:वीडियो में ससुराल और परिवार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, शराब की बोतल और मोबाइल बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    कासगंज में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने परिवार और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। मामला ढोलना थाना क्षेत्र के घिनोना गांव का है। मृतक की पहचान रामबाबू पुत्र चंद्रपाल जाटव के रूप में हुई है। वीडियो में रामबाबू ने बताया कि उसके भाई राजू के ससुराल से एक लड़की भगाने के बाद ससुराल वाले उस पर लड़की को वापस करने का दबाव बना रहे थे। उसने अपनी बहन, मां और भाई राजू पर लड़की को वापस न करने और अपनी पत्नी, बच्चों व खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। रामबाबू ने पड़ोसी गांव गढ़ी में लक्ष्मी नारायण पंडित के खेत की मेड़ पर स्थित एक सूखे बेलपत्र के पेड़ से लटककर जान दी। वह विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 3 साल की बेटी और एक 8 महीने का बेटा शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन, देशी शराब का एक खाली क्वार्टर, एक खाली स्टिंग की बोतल और नमकीन का एक पैकेट बरामद हुआ है। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद के DM ने कब्जामुक्त कराई 123 एकड़ सीलिंग लैंड:दस्तावेजों में गड़बड़ी करके आनंदपुर ट्रस्ट के नाम चढ़ी थी; पुजारी ने सैकड़ों बीघा बेच डाली
    Next Article
    कानपुर में दो किशोरियों से जुड़े मामले:एक से छेड़छाड़, दूसरी लापता; पुलिस ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment