Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरिश्ते आए थे… पाकिस्तान के 'रूहानी ताकत' वाले बयान पर भड़के मेजर गौरव आर्य, बोले- सबूत कहां है?

    12 hours ago

    2

    0

    Pakistan on Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान तनाव और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर माहौल गरमा गया, पाकिस्तान से जुड़े पैनलिस्ट इरशाद अहमद खान और मेजर गौरव आर्या आमने-सामने आ गए. एंकर ने सवाल उठाया कि आखिर पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर बार-बार ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र क्यों कर रहे हैं. इस पर इरशाद अहमद खान ने दावा किया कि पाकिस्तान ने 'जीत का जश्न' मनाया और भारत को इसका असर हमेशा याद रहेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से की गई कार्रवाई को दुनिया ने देखा है. इसके जवाब में मेजर गौरव आर्या ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने कई बड़े दावे किए, लेकिन कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाया. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पाकिस्तान ने दिल्ली पर मिसाइल या ड्रोन हमला किया था, तो उसके प्रमाण कहां हैं? मेजर आर्या ने पाकिस्तान के उन बयानों पर भी निशाना साधा जिसमें 'फरिश्तों' और 'रूहानी ताकतों' की मदद मिलने की बात कही गई थी. लाइव डिबेट के दौरान माहौल उस वक्त और ज्यादा गर्म हो गया जब मेजर गौरव आर्या ने पाकिस्तान की सत्ता व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर पाकिस्तान में असली ताकत किसके पास है प्रधानमंत्री के पास या फील्ड मार्शल के पास? इस सवाल पर इरशाद अहमद खान ने जवाब दिया कि 'हर पाकिस्तानी ही पाकिस्तान का लीडर है.' बहस के दौरान दोनों तरफ से तीखे शब्दों का इस्तेमाल हुआ. मेजर गौरव आर्या ने कहा कि पाकिस्तान हर बार पहले हमला करता है और जब जवाब मिलता है तो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मदद मांगने लगता है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में दग गया LPG टैंकर, आग बुझाने आईं 10 दमकल की गाड़ियां, 35 लोग झुलसे लाखों का सामान खाक

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment