Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरसा वाले बाबा की मौत पर उपद्रव, 300 पर FIR:पथराव में 7 सरकारी गाड़ियां टूटीं, 22 नामजद; मथुरा पुलिस ने 14 को अरेस्ट किया

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की हुई मौत के बाद दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर हुए हंगामे के मामले में पुलिस सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। पुलिस ने बबाल और उपद्रव करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने 22 नामजद के अलावा 300 लोगों के खिलाफ छाता कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज किया है। छाता कोतवाल ने दर्ज कराई FIR छाता कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह ने दर्ज कराई FIR में 22 लोगों को नामजद किया है। जिसमें गौरव उर्फ भूरा,नरेश,हिमांशु पवन,कपिल शर्मा,धर्मेंद्र,विष्णु,अनुज,शनि,केशव ,पवन,अरुण,अमन,सुभाष,सीताराम,भोला पंडित,योगेश,मुकेश गोस्वामी,महेश चौधरी,वीरेंद्र,हरिओम लाहौर के अलावा निहाल सिंह का नाम है। इसके अलावा 250 से 300 अज्ञात लोग भी थे। इन धाराओं में दर्ज किया मुकद्दमा संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद हुए हंगामे और उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने BNS की धारा 109(1),190,191(2),191(3),352,351(2),195,132,324(4),आपराधिक कानून अधिनियम 7,सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 3,4 के अलावा IT एक्ट की धारा 67 में मुकद्दमा दर्ज किया है। पुलिस ने 14 उपद्रवियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बबाल के दौरान हुई थी फायरिंग करीब साढ़े 3 घंटे तक नेशनल हाईवे पर फैली अराजकता के दौरान पथराव और फायरिंग भी की गई। हाईवे पर फैले पत्थर और पुलिस को मिले 315 और 312 बोर तमंचा के खाली कारतूस इस बात की गवाही दे रहे थे। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भी लाठीचार्ज के अलावा आंसू गैस,रबड़ बुलेट,स्मोक ग्रेनेड और शॉर्ट कारतूस का प्रयोग किया। 10 से ज्यादा पुलिस कर्मी हुए घायल बबाल के दौरान हुए पथराव से छाता कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह,शहर कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा, शेरगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार,गोविंद नगर थाना प्रभारी रवि त्यागी,जैंत थाना प्रभारी उमेश त्रिपाठी, इंस्पेक्टर विजेंद्र राणा के गंभीर चोट आई जबकि रजनीश कुमार,उमेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी भी घायल हुए। बबाल के दौरान उपद्रवियों ने एसपी देहात,अपार जिलाधिकारी प्रशासन ,SDM,पुलिस की टाटा सूमो,सीओ छाता,थाना गोविंद नगर, सेही चौकी की गाड़ी के अलावा अन्य कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल:महानगर, गंगापार और यमुनापार की जिला कार्य समितियां घोषित, सर्वसमाज को साधने की रणनीति
    Next Article
    गूगल से खोजा डॉक्टर का नंबर, 11 लाख की ठगी:कानपुर में भीड़ से बचने के लिए लिया 5 रुपए का टोकन भी लिया, एक साल बाद हुई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment