Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले बाबा को आर्मी ले गई:आगरा में आंखों का इलाज कराएगी; कहा था- मैं PHD होल्डर, NDA में अफसरों को पढ़ाया

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले 80 साल के संतोष गोयल का इलाज आर्मी कराएगी। मंगलवार को आर्मी के जवान उन्हें अपने साथ कमांड हॉस्पिटल ले गए। संतोष गोयल की दोनों आंखों खराब हैं। उन्हें दिखता नहीं है। 2 अप्रैल को संतोष गोयल का एक वीडियो सामने आया था, जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर अजय मिश्रा ने शूट किया था। संतोष ने अपनी कहानी सुनाई थी। बताया कि उन्होंने 1971 में अंग्रेजी में पीएचडी की थी। नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) खड़कवासला, पुणे में पढ़ाते थे। 3 साल NDA में रहे, आंखों की रोशनी जाने पर बोर्ड ने निकाला संतोष गोयल ने दावा किया था, मैं आर्मी एजुकेशन कोर में शिक्षक रहा था। मेरे पढ़ाए छात्र आज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर से लेकर जनरल तक हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 3 साल तक NDA में सेवाएं देने के बाद आंखों की रोशनी चली गई। इस कारण मुझे नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने ये भी कहा कि यदि उनकी सेवा 15 साल पूरी होती तो आज वे सम्माजनक पेंशन पा रहे होते। इस समय करीब 80 हजार पेंशन मिल रही होती। संतोष ने जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर अजय मिश्रा से बताया कि वे दांत न होने के कारण रोटी नहीं खा पाते, इसलिए पास ही स्थित देवीराम मिष्ठान भंडार से मिलने वाले भोग (ढोकले और लड्डू) से अपना पेट भरते हैं। पड़ोसियों को संतोष के दावे पर भरोसा नहीं, आर्मी पूछताछ करेगी फिलहाल, संतोष गोयल के दावों पर आस-पड़ोस के लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है- वे NDA में शिक्षक रहे या नहीं, पता नहीं। सालों से वे बाबा को हर रोज यहीं पर आते-जाते देख रहे हैं। रिश्तेदारों ने भी उनसे दूरी बना रखी है। लोगों का कहना है कि बाबा जिस घर में रहते थे, वह उनके रिश्तेदार का है। लेकिन घर में रहने वाले किसी भी तरह का रिश्ता होने से इनकार कर रहे हैं। सेना के जवान रविवार को संतोष गोयल के घर पहुंचे। उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। बताया जा रहा है, सेना उनकी आंखों का इलाज करा रही है। इसके साथ ही उनसे पूछताछ भी की जा रही है। अब जानिए घर का हाल... संतोष गोयल न्यू आगरा के नगला पदी में रहते हैं। मुख्य सड़क से 150 मीटर अंदर गली के आखिर में एक छोटा सा घर है। बाबा इसी घर में रहते हैं। मगर, घर में रहने वाले उनसे किसी प्रकार का रिश्ता होने से इनकार कर रहे हैं। कहते हैं, बाबा उनके यहां अक्सर रात गुजारने के लिए आते हैं। लेकिन वे उनके बारे में जानते नहीं हैं। बाबा पढ़े-लिखे तो हैं, लेकिन उन्होंने NDA में नौकरी की या नहीं, ये उन्हें नहीं पता। कुछ देर बातचीत के बाद संतोष गोयल के रिश्तेदार घर के अंदर चले गए और गेट बंद कर लिया। दैनिक भास्कर की टीम ने इस घर के 200 मीटर के दायरे में रहने वाले कई लोगों से पूछताछ की। पड़ोसी रामबाबू ने बताया, वे यहां लगभग 15 साल से यहां रह रहे हैं। लेकिन उन्होंने संतोष गोयल को न तो कभी फौज की ड्रेस में देखा और न ही कभी नौकरी पर जाते हुए। रामबाबू ने बताया- हर सुबह बाबा को कहीं जाते हुए देखते हैं और शाम को लौटते हुए। कभी-कभी उन्हें अंग्रेजी में किसी से बातचीत करते हुए जरूर देखा है। रामबाबू का कहना है- संतोष गोयल पढ़े-लिखे लगते हैं, लेकिन उन्होंने नौकरी कभी नहीं की। उन्होंने ये भी बताया, जिस घर में संतोष गोयल रहते हैं, उस का एक युवक उन्हें हर रोज अपने स्कूटर पर कहीं छोड़ने जाता है और वे शाम को रिक्शे से लौटते हैं। उनका कहना है कि शाह मार्केट के आसपास वे किसी से मदद मांग कर अपना खर्च चलाते हैं। मैले-कुचैले कपड़ों में ही रहते बाबा गली के मोड़ पर स्थित दुकान के मालिक सोनी वर्मा का कहना है, वे लगभग 48 साल से बाबा संतोष गोयल को यहीं देख रहे हैं। बाबा ने कभी नौकरी की, ये मैंने न देखा और न ही सुना। उन्होंने बताया कि वे बाबा को सालों से गंदे कपड़े और गंदी हालत में ही देख रहे हैं। वायरल होने के बाद आए लाइम लाइट में नगला पदी में ही बाबा के घर से बमुश्किल 150 मीटर पहले स्थित दुकानदार शेखर ने बताया, जब से बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसके बाद से कई यूट्यूबर उनका वीडियो बनाने आ चुके हैं। सेना जब उन्हें अपने साथ ले गई, उसके बाद से यूट्यूबर नहीं आए। इससे पहले बाबा का वीडियो वायरल होने पर उनका वीडियो बनाने वालों की लाइन लग गई थी। शेखर का ये भी कहना है, आसपास के लोग पहले उनके बारे में इतना नहीं जानते थे। अधिकांश लोगों को नहीं पता था कि वे इतनी अंग्रेजी बोल लेते हैं। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- गर्लफेंड वश में करने के लिए चिता से हडि्डयां चुराईं: हापुड़ में तांत्रिक ने कहा था- खोपड़ी ले आओ, प्रेमिका और परिवार कदमों में होगा यूपी के हापुड़ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक प्रेमिका को वश में करने के लिए तांत्रिक के चक्कर में फंस गया। उसके कहने पर चिता से हड्डियां और खोपड़ी चुरा ली, लेकिन उसकी करतूत CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मंगलवार को अमन, उसके दोस्त और तांत्रिक अवधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तांत्रिक के पास से 50 पुरुषों और महिलाओं की तस्वीरें मिली हैं। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़के की मौत पर सरकारी डॉक्टर को दौड़ाकर पीटा:कुशीनगर में सांप ने डस लिया था; मां बोली- बेटा एक बार 'अम्मा' कह दो
    Next Article
    लखनऊ में 11वीं मंजिल से कूदने वाली की हालत सीरियस:सिर के पिछले हिस्से में अंदरूनी चोट, लोहिया संस्थान से SGPGI रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment