Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद स्कूल परिसर में खड़ी वैन में लगी आग:दमकल ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान

    6 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र स्थित एक स्कूल परिसर में बुधवार सुबह एक स्कूली वैन में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बुधवार को बच्चों को छोड़ने के बाद वैन को स्कूल प्रांगण में टीन शेड के नीचे खड़ा किया गया था। अचानक वैन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद स्कूल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत समर (पानी के पंप) की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। दमकल की टीम और स्कूल स्टाफ ने मिलकर आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझने तक वैन पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि आग लगने वाले स्थान के आसपास खड़े अन्य स्कूली वाहनों को समय रहते हटा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। थाना मऊदरवाजा के थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम जल जीवन मिशन की समीक्षा में नाराज:मॉनिटरिंग में कमी पर अधिकारियों को दी चेतावनी, हर घर नल लक्ष्य
    Next Article
    बंगाल में भाजपा सरकार,बांग्लादेश को लोगों की वापसी का डर:बांग्लादेशी मंत्री बोले- उम्मीद है जबरन नहीं भेजा जाएगा, बॉर्डर फोर्स अलर्ट पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment