Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में हनुमान जयंती पर उमड़ी भक्तों की भीड़, VIDEO:मंदिरों को झालरों और फूलमालाओं से सजाया, कन्या भोज कराया गया

    2 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर जगह-जगह भंडारे और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मंदिर के अंदर से लेकर सड़कों तक श्रद्धालुओं का सैलाब देखा गया। गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर भोलेपुर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों और फूलमालाओं से सजाया गया था। मंदिर के प्रवेश द्वार पर गुब्बारों से आकर्षक गेट बनाया गया। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। दोपहर बाद मंदिर के महंत के निर्देशन में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान रामायण अखंड पाठ, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ भी हुए। भक्तों के बीच हलवा, खीर और पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्यमार्ग पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। रेलवे रोड स्थित बालाजी मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर के बाहर एक विशाल हवन कुंड बनाया गया, जहां मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डाली गईं। इसके उपरांत हनुमान जी को भोग लगाकर कन्या भोज कराया गया और फिर भंडारा शुरू हुआ। शहर के अन्य हनुमान मंदिरों में भी भंडारे का आयोजन किया गया। इनमें अढ़तियान स्थित बड़े-बूढ़े हनुमान मंदिर, खतराना स्थित पीपल वाले बालाजी मंदिर, मित्तू कूंचा स्थित हनुमान मंदिर, रोडवेज बस अड्डा स्थित हनुमान मंदिर और कूंचा स्थित हनुमान मंदिर शामिल हैं। भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर में स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसके बाद आरती का आयोजन हुआ। मंदिर की महंत ने जानकारी दी कि सुबह गर्भ गृह के कपाट खुलने के बाद से सुबह 11 बजे तक तीन हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। 29 मार्च को बंद कर दिए थे गर्भ गृह के कपाट मालूम होगी 29 मार्च को भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर के गर्भ ग्रह की कपाट बंद कर दिए गए थे। बताया गया था कि एक अप्रैल तक यहां हनुमान जी की मूर्ति पर चोला चलेगा। यहां राजस्थान से कारीगर चोला चढ़ाने के लिए आए थे। सुरक्षा के भी यहां व्यापक इंतजाम में बताया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जयंती पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब:राम मंदिर से हनुमानगढ़ी तक भक्तों की लंबी कतारें
    Next Article
    सहारनपुर में कु–कॉइन एप से ठगी करने वाला अरेस्ट:ट्रेडिंग के नाम पर की थी 1.31 करोड़ की ठगी, हिमाचल से दबोचा, बॉस बनना चाहता था आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment