Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद आईटीआई में रोजगार मेला, 64 कंपनियां पहुंचीं:3800 पदों पर हुए इंटरव्यू, कई जिलों से आए अभ्यर्थी, चयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के राजकीय आईटीआई में सोमवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सेवायोजन विभाग और आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 64 कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने करीब 3800 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मेले में दिल्ली, गुरुग्राम, गुजरात, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई स्थानों की कंपनियां शामिल रहीं। रोजगार मेले में फर्रुखाबाद के अलावा हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, बदायूं, बरेली, एटा, कासगंज, कन्नौज और रायबरेली जैसे जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाण पत्र जमा कराए, जिसके बाद कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उनका साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया गया। चयनित युवाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष और आईटीआई प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। हर महीने लगते हैं छोटे मेले जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मेले की सफलता पर खुशी जताई और कहा कि दूर-दराज से अभ्यर्थियों की भागीदारी इसकी उपयोगिता दर्शाती है। आईटीआई प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान में हर महीने दो छोटे रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं, जबकि वर्ष में एक-दो वृहद मेले सरकार की स्वीकृति से लगाए जाते हैं। अभ्यर्थियों की जुबानी सोशल मीडिया से मिली जानकारी शाहजहांपुर से आए अर्जुन कुमार ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए मेले की जानकारी मिली। उन्होंने यहां आकर दो कंपनियों में इंटरव्यू दिया। चार कंपनियों में दिया साक्षात्कार हरदोई के अरविंद कुमार ने बताया कि उन्हें रोजगार मेले की जानकारी मिली, जिसके बाद वह यहां पहुंचे। उन्होंने चार कंपनियों में साक्षात्कार दिया। इंटरव्यू का इंतजार मैनपुरी के रिंकू सिंह ने बताया कि मेले की जानकारी मिलने पर वह यहां आए हैं। उन्होंने कंपनियों के स्टॉल देखे हैं और इंटरव्यू देने की तैयारी कर रहे हैं। पांच जगह इंटरव्यू, हुआ चयन फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उन्होंने पांच कंपनियों में इंटरव्यू दिया। उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ आईटीआई की है। उनका चयन हो गया और उन्हें प्रमाण पत्र भी मिल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसएसपी ने गांजा तस्कर पर 25 हजार का इनाम रखा:बीकापुर कोतवाली में 2023 में दर्ज हुआ था
    Next Article
    दो ट्रकों की टक्कर में ड्राइवर घायल:भदोही में एनएच पर 30 मिनट की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, सीएचसी औराई रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment