Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत:खेत जाते समय पहिए और मडगार्ड के बीच फंसकर जान गई, आरोपी चालक फरार

    3 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के जसराना में एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित गांव उतरारा के समीप एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय किसान अशोक कुमार की मृत्यु हो गई। किसान अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत जोतने जा रहे थे, तभी एक अन्य ट्रैक्टर की टक्कर से वे नीचे गिर गए और पहिए व मडगार्ड के बीच फंस गए। जानकारी के अनुसार, गांव उतरारा निवासी अशोक कुमार (65) पुत्र अमृतलाल शुक्रवार को अपने ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की जुताई के लिए निकले थे। उनका ट्रैक्टर ड्राइवर चला रहा था। उतरारा के पास एक ईंट भट्टे के समीप पहुंचते ही, सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अशोक कुमार संतुलन खोकर नीचे गिर गए। वे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पहिए और मडगार्ड के बीच बुरी तरह फंस गए। आसपास के लोग उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। आरोपी ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पाकर थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग:स्पेशल थाना और SIU की मांग, कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 51 किलो गांजा जब्त किया:चार तस्कर गिरफ्तार, कार और मोबाइल भी बरामद; कीमत 16 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment