Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में स्कूल छुट्टी पर जाम से निपटने की तैयारी:पुलिस लाइन में हुई बैठक, स्कूल संचालकों और व्यापारियों ने दिए सुझाव

    3 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में स्कूलों की छुट्टी के समय लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधिकारियों ने स्कूल संचालकों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में जाम खत्म करने के लिए सुझाव मांगे गए और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश गुणावत ने बताया कि दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होते ही शहर के प्रमुख बाजारों और स्कूलों के आसपास की सड़कों पर भारी जाम लग जाता है। इससे स्कूली बच्चों, अभिभावकों, दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि कई बार एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवा वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन ने यह पहल की है। बैठक में उपस्थित स्कूल संचालकों ने सुझाव दिया कि शहर के बड़े स्कूलों की छुट्टियां अलग-अलग समय पर की जाएं। उनका तर्क था कि इससे एक साथ सड़कों पर वाहनों का दबाव नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि 10 से 15 मिनट के अंतराल पर स्कूलों की छुट्टी होगी, तो यातायात का दबाव स्वतः कम हो जाएगा। कुछ स्कूल संचालकों ने अभिभावकों द्वारा सड़क किनारे वाहन खड़े करने को भी जाम का एक प्रमुख कारण बताया। उन्होंने स्कूलों के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था और नो-पार्किंग जोन को सख्ती से लागू करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने स्कूलों की छुट्टी के दौरान संबंधित क्षेत्रों में यातायात डायवर्जन लागू करने, प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और ई-रिक्शा के संचालन को नियंत्रित करने पर विचार किया। एक विशेष प्रस्ताव यह था कि स्कूलों की छुट्टी के समय उनके आसपास के मार्गों पर ई-रिक्शा के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई जाए, जिससे सड़कों पर अनावश्यक भीड़ कम हो सके। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि जाम के कारण बाजारों में आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है, जिससे व्यापार भी प्रभावित होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में किसानों का प्रदर्शन:एमएसपी खरीद में भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं पर डीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    सोहराब गेट बस अड्डे पर चला टीबी जागरूकता अभियान:यात्रियों को बताए टीबी के लक्षण, मुफ्त जांच व सरकारी सुविधाओं की दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment