Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में प्रधान ने छत पर रायफल से की फायरिंग:मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस दबिश में जुटी

    4 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में एक ग्राम प्रधान द्वारा छत पर चढ़कर रायफल से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मामला मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेवड़ा के प्रधान अनिकेत उर्फ राजा से जुड़ा है। वायरल वीडियो में वह आदर्श नगर स्थित एक मकान की छत पर खड़े होकर खुलेआम रायफल से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आरोपी बिना किसी डर के लगातार फायरिंग करता दिखाई दे रहा है, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रधान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इलाके में भय और आक्रोश घटना के बाद आदर्श नगर के निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग करना बेहद खतरनाक है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। जल्द होगी गिरफ्तारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की मौत:पिकअप की टक्कर से गई जान, साथी गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    Asha Bhosle passes Away: नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, दिल का दौरा पड़ने से निधन; 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment