Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में चार्जिंग पर लगी बैटरी फटी:मकान में लगी आग, बुझाने के प्रयास में 8 लोग झुलसे

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद नगर में सोमवार दोपहर एक मकान में चार्जिंग पर लगी बैटरी फटने से आग लग गई। इस घटना में आग बुझाने का प्रयास कर रहे आठ लोग झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शिकोहाबाद के एटा तिराहा स्थित मोहल्ला सराय में मोहम्मद रशीद के घर में दोपहर करीब 2 बजे हुई। बताया गया कि बैटरी चार्जिंग पर लगी थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। देखिए 3 तस्वीरें… आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आग पर काबू पाने की कोशिश में आठ लोग झुलस गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका। बताया गया है कि घटना के समय मकान मालिक मोहम्मद रशीद एक शादी समारोह में गए हुए थे। इस कारण घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा पुलिस का ऑपरेशन कन्विक्शन:जिले की पुलिस ने तीन सालों में 5080 अपराधियों को दिलाई सजा, 117 को आजीवन कारावास
    Next Article
    जालौन में युवक की संदिग्ध हालत में मौत:कमरे में बंद कर आग लगाने की आशंका, भाई बोला- कर्ज से था परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment