Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद की पेपर मिल में लगी आग:पुराने गत्तों से फैल गई, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू

    6 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के इंडस्ट्रीज एरिया नगला भाऊ स्थित दयाल पेपर मिल में सोमवार सुबह पुराने गत्ते के ढेर में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों में खलबली मच गई। कर्मचारियों ने पहले खुद पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से बढ़ती जा रही थी। इसके बाद मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग के चारों ओर पानी की बौछार कर उसे फैलने से रोका। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, रह-रहकर आग सुलगने के कारण एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी अभी भी मौके पर मौजूद है। थाना दक्षिण क्षेत्र में ओंकार विज की दयाल पेपर मिल नाम से यह फैक्ट्री है। यहां पुराने गत्ते को खरीदकर उसे गलाकर नया गत्ता तैयार किया जाता है। आग लगने से मिल में रखा काफी पुराना गत्ता जल गया है। एफएसओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं, जिससे आग को अधिक फैलने से रोका जा सका। उन्होंने कहा कि समय पर कार्रवाई न होती तो काफी बड़ा नुकसान हो सकता था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद के हाईराइज बिल्डिंग में हुई मॉकड्रिल:फायर ब्रिगेड ने 14 मंजिला ग्रीन आर्किड में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षा उपकरणों की जांच
    Next Article
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग:टायर फटते ही हुआ धमाका, 32 यात्रियों की बची जान; लखनऊ से गुरुग्राम जा रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment