Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद के नए SSP आदित्य लांग्हे का स्ख्त एक्शन:बोले- अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बेहतर पुलिसिंग के लिए मांगे सुझाव

    9 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आदित्य लांग्हे ने बुधवार को अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए सुझाव लिए जा रहे हैं और उन पर अमल किया जाएगा। एसएसपी लांग्हे ने कहा कि जिले के सक्रिय अपराधियों और गैंग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुराने मामलों को भी दोबारा खोलकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने पर जोर दिया। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ महिला सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि महिला अपराधों से प्राथमिकता के आधार पर सख्ती से निपटा जाएगा। सड़क हादसों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात भी उन्होंने कही। इसके अतिरिक्त, शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे ताकि यातायात सुचारु रह सके। एसएसपी ने चेतावनी दी कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे। एसएसपी के इस सख्त रुख से साफ है कि फिरोजाबाद में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा ने संभल के संगठन में किया बदलाव:रवि शंकर भारती को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया
    Next Article
    चित्रकूट डीएम ने 'अनंता' कार्यक्रम में बालिका को सराहा:सोनाली को स्मार्ट वॉच व ODOP उत्पाद देकर किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment