Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोन पर बात करते देख गर्लफ्रेंड को छत से फेंका:कानपुर में हत्या के प्रयास में बॉयफ्रेंड को 6 साल की कैद, 10 हजार जुर्माना

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शादीशुदा गर्लफ्रेंड को फोन पर बात करते देख छत से फेंकने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को 6 साल कैद की सजा सुनाई है। अपर जिला जज राकेश त्रिपाठी ने आरोपी को हत्या के प्रयास का दोषी करार दिया। महिला पति से अनबन के बाद अपने सात साल के बेटे के साथ बॉयफ्रेंड के घर रह रही थी। 7 जुलाई 2023 की रात वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे छत से नीचे फेंक दिया था। मामले में अभियोजन की ओर से कोर्ट में 7 गवाह पेश किए गए। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी माना। कोर्ट ने उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पति से विवाद के बाद बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी थी महिला एडीजीसी प्रद्युम्न कुमार अवस्थी ने बताया कि कल्याणपुर निवासी महिला के पिता ने 8 जुलाई 2023 को कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के मुताबिक, उनकी बेटी की करीब 10 साल पहले शिवराजपुर निवासी युवक से शादी हुई थी। पति से विवाद के चलते महिला मायके में रहने लगी थी। घटना से करीब 10 दिन पहले वह अपने सात साल के बेटे के साथ गूबा गार्डेन निवासी आनंद के साथ रहने लगी थी। फोन पर बात करते देख छत से फेंक दिया पिता के मुताबिक, 7 जुलाई 2023 की रात करीब 9 बजे उनकी बेटी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। आरोप है कि उसे फोन पर बात करते देख आनंद ने जान से मारने की नीयत से छत से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने 7 गवाह पेश किए और घटना से जुड़े साक्ष्य कोर्ट के सामने रखे। इन गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अपर जिला जज राकेश त्रिपाठी ने आनंद को हत्या के प्रयास का दोषी करार दिया। कोर्ट ने उसे 6 साल कैद और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी पुलिस ने 107 किलो गांजा नष्ट:कीमत 53 लाख 95 हजार रुपये; सीओ की मौजूदगी में सुलतानपुर में हुई कार्रवाई
    Next Article
    कानपुर में सामाजिक समरसता आयोजित:हिंदू-मुस्लिम समाज ने मिलकर पेश की सेवाभाव और सामाजिक एकता की मिसाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment