Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोन नहीं उठाने पर पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या:सुलतानपुर में बच्चों के सामने डंडे से मारा, आरोपी पति गिरफ्तार

    13 hours ago

    2

    0

    सुलतानपुर में मंगलवार सुबह 8 बजे को पत्नी के फोन न उठाने पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान घर में दो छोटे बच्चे मौजूद थे। बचाए आए बच्चों को भी आरोपी पति ने धक्का दे दिया। मारपीट के दौरान घर में मौजूद बेटे ने बताया कि आरोपी पिता गांजा पीता था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पति ने बताया कि उसने मारपीट की थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि पत्नी की मौत हो जाएगी। यह पूरा मामला धनपतगंज ब्लॉक अंतर्गत सेवरा चरथई गांव का है। देखिए तीन तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… धनपतगंज ब्लॉक के सेवरा चरथई गांव निवासी नक्छेद (करीब 45 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी कुसुम (42 वर्ष), बेटा उदयभान (9 वर्ष) और बेटी दीक्षा (8 वर्ष) शामिल हैं, जबकि बड़ा बेटा तिलक राज (22 वर्ष) पंजाब में नौकरी करता है। नक्छेद मजदूरी करके अपने परिवार का खर्चा चलाता था। सोमवार को पति नक्छेद एक घर में लिंटर डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसने पत्नी को फोन किया। किसी काम में व्यस्त होने की वजह से पत्नी फोन नहीं उठा पाई। इसी बात से नाराज होकर पति घर आया और सोमवार रात 12 बजे मारपीट करने लगा। मां को बचाने के लिए जब घर में मौजूद दो छोटे बच्चे आए तो उन्हें भी धक्का दे दिया। पति ने बच्चों के सामने ही पत्नी को बेरहमी से डंडे से पीटा। बेटी दीक्षा ने बताया, “रात में पापा मम्मी को मार रहे थे। मैं मम्मी को लेकर बड़ी मम्मी के घर चले गई और रात भर दोनों लोग वहीं रहे। सुबह जब हम वापस घर आए, तो पापा ने फिर डंडे से मम्मी को मार दिया।” इससे पत्नी तुरंत मौके पर गिर गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार और एसएचओ अंजू मिश्रा ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस के सवाल-जवाब… सवाल: पत्नी को कैसे मारा? जवाब: पत्नी का ट्यूमर का इलाज चल रहा था। लगता है उसी में लग गया। ऐसे नहीं मारा था कि मर जाएगी। सवाल: दारू पीते हो? जवाब: दारू नहीं पीता हूं। भांग खाता हूं। सवाल: कल भी खाए थे? जवाब: कल सीमेंट लगाई थी सर। वहीं भांग खा लिया था सर। क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- भाई ने पुलिस के सामने बहन को गोली मारी:सहारनपुर में सिर पर तमंचा सटाकर फायर किया, 4 दिन पहले घर छोड़कर भागी थी सहारनपुर में भाई ने अपनी बहन को पुलिस कस्टडी में गोली मार दी। उसने बहन के सिर में तमंचा सटाकर फायर किया। गोली लगते ही वह बेसुध होकर गिर पड़ी। पुलिस के मुताबिक, युवती 4 दिन पहले गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में सरयू नदी में डूबकर युवक की मौत:कलवारी टांडा पुल के पास नहाते समय हादसा, दिल्ली से शादी समारोह में शामिल हुए आया था
    Next Article
    शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाएं हटाने पर बवाल:फर्म के खिलाफ FIR के आदेश, डीएम बोले-AE, JE, XEN पर विभागीय कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment