Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फेल होने पर छात्र ने की सुसाइड की कोशिश:बिजनौर में ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर लगाई छलांग, हालत गंभीर

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के धामपुर में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने के बाद एक छात्र ने रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। इस घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। छात्र की पहचान शेरकोट के मोहल्ला शेखान निवासी देवांश शर्मा (पुत्र अनिल कुमार शर्मा) के रूप में हुई है। वह डीएवी इंटर कॉलेज, शेरकोट में इंटरमीडिएट का छात्र है। उसके पिता अनिल कुमार शर्मा होमगार्ड पद से सेवानिवृत्त हैं। देवांश अपने परिवार का इकलौता पुत्र है। गुरुवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने पर देवांश को अपनी असफलता का पता चला। इस जानकारी के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में आ गया और निराशा में घर से निकल गया। देवांश धामपुर पहुंचा और नहटौर ओवरब्रिज से रेलवे पटरियों के बीच छलांग लगा दी। घटना को देखकर पास की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को पटरियों के किनारे सुरक्षित स्थान पर लिटाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय रेलवे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने देवांश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव गंगाघाट पुल पर युवक ने कूदने का प्रयास किया:राहगीरों ने बचाई जान, पत्नी से परेशान होकर उठा रहा था कदम
    Next Article
    डीएम-एसएसपी ने गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया:एटा में किसानों की फसल पारदर्शी ढंग से खरीदने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment