Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिक्की फ्लो ने 4 कॉलेजों में लैब शुरू की:800 छात्राओं को मिलेगा डिजिटल ट्रेनिंग का मौका

    2 hours ago

    1

    0

    शहर की छात्राओं को अब डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया से जोड़ने की तैयारी पूरी हो गई है। फिक्की फ्लो कानपुर चैप्टर ने एक बड़ी पहल करते हुए शहर के चार प्रमुख शिक्षण संस्थानों में ‘एआई सक्षम डिजिटल साक्षरता लैब’ शुरू की है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अत्याधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। यह डिजिटल लैब सिविल लाइंस स्थित डीजी कॉलेज के अलावा जुहारी देवी कॉलेज, वीएसएसडी कॉलेज और किदवई नगर के महिला महाविद्यालय में खोली गई है। फिक्की फ्लो की इस पहल के तहत इन चारों संस्थानों में कुल 32 आधुनिक कंप्यूटर, 32 कुर्सियाँ और 4 स्मार्ट एलईडी टीवी लगाए गए हैं। अब इन कॉलेजों की छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल स्किल्स सीखने का भी मौका मिलेगा। 2027 तक छात्राओं को मिलेगा सर्टिफिकेट इस प्रोजेक्ट को फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है। इसमें निम्बल-क्यू और प्रेमांजलि फाउंडेशन टेक्नोलॉजी पार्टनर की भूमिका निभा रहे हैं। इस पहल का लक्ष्य केवल लैब खोलना ही नहीं, बल्कि अगले दो वर्षों यानी 2027 तक इन कॉलेजों की 800 छात्राओं को डिजिटल साक्षर बनाना है। कोर्स पूरा करने वाली छात्राओं को बाकायदा प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे, जो उनके करियर में मददगार साबित होंगे। डिजिटल गैप को खत्म करने की कोशिश फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन अंकिता गर्ग ने बताया कि, बदलते दौर में डिजिटल साक्षरता हर छात्रा के लिए अनिवार्य है। इस लैब के जरिए हमारा प्रयास है कि शहर की छात्राओं को बेहतर तकनीकी संसाधन मिलें और वे डिजिटल रूप से सशक्त बनें। इससे समाज में मौजूद डिजिटल विभाजन (डिजिटल गैप) को कम करने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से वाइस चेयरपर्सन शुषमा सिंह, अनंता स्वरूप, नीति टंडन, दीपा अग्रवाल, श्वेता श्रीवास्तव, पारुल मिश्रा, खुशबू कपूर और साक्षी खन्ना समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में टेंपो चालक की सड़क हादसे में मौत:शादी समारोह से लौटते समय वाहन ने मारी टक्कर, चार छोटे बच्चों का पिता था
    Next Article
    बरेली में बिजली संकट:व्यापारियों ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment