Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाफामऊ में भीषण जाम, हजारों वाहन फंसे:दोपहर से रात तक रेंगते रहे वाहन, एम्बुलेंस को भी नहीं मिली जगह

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर तेज धूप के बीच लंबा जाम लग गया, जिससे लोग घंटों तक परेशान रहे। जाम दोपहर 1 बजे से 5 बजे से तक लगा रहा, इस दौरान 4 घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि जाम फिर भी नहीं खुला। रात के 9 बजे तक वाहन जाम से जूझते रहे। जाम इतना लंबा था कि इसमें कई एम्बुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोग पसीने से तर-बतर होकर राहत के लिए छांव ढूंढते दिखे। दोपहर की चिलचिलाती धूप में बाइक सवार, कार चालक और पैदल यात्री सभी परेशान नजर आए। कई लोग सिर पर कपड़ा या रूमाल रखकर धूप से बचने की कोशिश करते रहे, जबकि कुछ लोग छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखे। गर्मी और उमस के कारण कई लोगों की हालत खराब होती नजर आई। 3 तस्वीरें देखिए… स्थानीय लोगों का कहना है कि फाफामऊ में जाम की समस्या नई नहीं है। यहां सुबह और शाम के समय भी भारी भीड़ के कारण अक्सर जाम लगता रहता है, लेकिन दोपहर में इस तरह का जाम लोगों के लिए और ज्यादा मुश्किल भरा साबित हुआ। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि रोज-रोज लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में भीषण गर्मी और लू का तांडव:हीट बेव की वजह से डीएम ने बदला स्कूलों का समय
    Next Article
    भारत केसरी अंकित पहलवान ने जीता सिहोरा दंगल:विदेशी पहलवान को हराकर 2.5 लाख रुपये और मोटरसाइकिल हासिल की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment