Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार के 8 की तबियत बिगड़ी:फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल में भर्ती, कम पड़ा बेड

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद एक ही परिवार के आठ सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को मंगलवार शाम लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण बेड कम पड़ गए। जिससे स्वास्थ्यकर्मियों को एक ही बेड पर कई मरीजों को लिटाना पड़ा। यह घटना कमालगंज विकास खंड के बंथलपुर गांव में हुई। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नवदिया निवासी अतर सिंह अपने परिवार के साथ रविवार को रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार को घर लौटने के बाद परिवार के सदस्यों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित होने वालों में काजल (16), रिंकी (35), शान्वी (1), सोनी (13), मधु (25), कृष्ण और सान्या शामिल हैं। शुरुआत में परिवार ने निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद मंगलवार शाम को सभी को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। लोहिया अस्पताल में मंगलवार शाम इमरजेंसी वार्ड और बच्चा वार्ड दोनों में मरीजों की संख्या काफी अधिक थी। एक साथ आठ नए मरीजों के पहुंचने से बेड की कमी हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों को मजबूरन एक ही बेड पर दो से तीन मरीजों को लिटाकर ड्रिप लगानी पड़ी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गायत्री शक्तिपीठ में प्रगेश्वर महादेव का वार्षिकोत्सव:लखनऊ के गोमती नगर में रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन
    Next Article
    अस्पताल गेट पर झाड़ियों में लगी आग:रामपुर में दमकल ने एक घंटे में पाया काबू, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment