Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में पति से नाराज महिला टॉवर पर चढ़ी, VIDEO:100 फीट की ऊंचाई से कूदने की दी धमकी, डेढ़ घंटे चले ड्रामे के बाद उतरी

    5 hours ago

    2

    0

    एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के सिरसा टिप्पू गांव में एक महिला पति से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। महिला ने टॉवर पर चढ़कर कूदने की धमकी दी, जिससे आसपास भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर नीचे आने के लिए राजी किया। फिलहाल, पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान कविता (27) पत्नी राजेश के रूप में हुई है। वह इलाहाबाद बैंक के सामने वाली गली की निवासी है। कविता की शादी चार साल पहले हुई थी और पति से उसका विवाद चल रहा है। वह अपने मायके मायानगर में रह रही थी। कविता एटा से सिरसा टिप्पू पहुंची और रात के अंधेरे में टॉवर पर चढ़ गई। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाया। महिला अपने पति को बुलाने की जिद पर अड़ी हुई थी। थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे उप निरीक्षक सुमित यादव ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतारा गया। उन्होंने पुष्टि की कि महिला का उसके पति से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह नाराज होकर टॉवर पर चढ़ गई थी। वहीं, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाहा ने भी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम ने आगरावासियों से जमकर वसूला टैक्स:118 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 123 करोड़ की वसूली, बनाया रिकॉर्ड
    Next Article
    महाराष्ट्र के वर्धा और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में तापमान 45°C:छत्तीसगढ़-ओडिशा-झारखंड में रात में लू का अलर्ट, यहां लगातार तीसरे दिन पारा 40°C से ज्यादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment