Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में नवविवाहिता ने की आत्महत्या:पेड़ से लटका मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव शहतूत के पेड़ पर लटका मिला। यह घटना हत्सारी गांव के बिल्सड़ रोड पर सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चांदनी पत्नी तपन शाक्य के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चांदनी की शादी जून 2021 में जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के नगला हरनागर गांव में हुई थी। महिला की एक 13 माह की बेटी करुणा भी है। ग्रामीणों ने जब पेड़ पर शव लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य भी संकलित किए गए हैं। अलीगंज थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर घायल:जौनपुर में तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद; साथी फरार
    Next Article
    DDU में अत्याधुनिक 'ड्रोन लैब' की स्थापना:ISRO के एक प्रोजेक्ट से प्रेरित पहल, 29 मार्च को होगा इनॉगरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment