Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में बाइक सवार कांवड़िए ट्रैक्टर से टकराए:छह घायल, चार हायर सेंटर रेफर किए गए, जल भरने कंपिल जा रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के जसरथपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में छह कांवड़िए घायल हो गए। ये सभी महाराजपुर गांव से कंपिल गंगा घाट जल भरने जा रहे थे। सोमवार देर शाम हुई इस घटना में दो बाइक पर सवार कांवड़िए एक अंधे ट्रैक्टर से टकरा गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। यह घटना विजेदपुर गांव के समीप निर्माणाधीन पुलिया के पास हुई। दो बाइक पर सवार छह युवक अपने गांव के अन्य लोगों के साथ जल भरने जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे बिना लाइट वाले ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक खाई में गिर गईं, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद गंभीर रूप से घायल चार युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस हादसे में नितेश (19), आदित्य, पुनीत (18), कन्हैया (14), गौरव और रजत, सभी पुत्र अवधेश और राजेश, निवासी महाराजपुर घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। घायल पुनीत ने बताया कि वे अपने गांव महाराजपुर से कम्पिल जल भरने जा रहे थे, तभी सामने से एक ट्रैक्टर आ गया जिसकी लाइट नहीं जल रही थी, जिससे टक्कर हो गई और पांच लोग घायल हुए। अलीगंज कोतवाली के एसएसआई जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना विजेदपुर गांव के समीप हुई है, जहां पुलिया का निर्माण हो रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि बाइक सवार ट्रैक्टर से टकराए हैं और पुलिस ने घायलों को अलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजीव मिश्रा लखीमपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने:चुनाव में विकेश तिवारी मंत्री पद पर निर्वाचित
    Next Article
    सुलतानपुर में बस की टक्कर से युवक की मौत:लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम, चाचा को देखकर अस्पताल से घर लौटते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment