Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में बंबा किनारे मिले सिरकटे गौवंश के अवशेष:पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार किया, अज्ञात पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में गदेसरा बंबा स्थित रेलवे लाइन के पास पांच गौवंश के सिर और कटे हुए अवशेष मिले हैं। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृत गौवंश के अवशेषों को कब्जे में लिया। पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने मृत गौवंशों का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद, पुलिस ने जेसीबी की मदद से गड्ढे खुदवाकर गौवंशों का अंतिम संस्कार करवाया। घटना की जानकारी मिलने पर कई हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया है। अवागढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवागढ़ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया है। उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की 2 बेटियां पहले प्रयास में बनीं पीसीएस अफसर:सेल्फ स्टडी से पाया मुकाम, अभ्युदय योजना के 43 अभ्यर्थियों का चयन
    Next Article
    लखीमपुर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:आरोपी के पास से तमंचा और लूट की नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment