Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा जिला अस्पताल सफाईकर्मी ने डॉक्टरों पर अभद्रता का आरोप:ड्यूटी के दौरान जातिसूचक गालियां देने का आरोप, CMS से शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात एक सफाईकर्मी ने डॉक्टरों पर अभद्रता और जातिसूचक गालियां देने का गंभीर आरोप लगाया है। सफाईकर्मी मुकेश कुमार ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) सुरेश चंद्रा से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मुकेश कुमार के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात की है जब वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान विषाक्त पदार्थ खाए हुए दो मरीज अस्पताल लाए गए, जिन्होंने फर्श पर गंदगी कर दी। मुकेश जब ऑपरेशन थिएटर (OT) की गंदगी साफ कर रहे थे, तभी डॉक्टर अकबर आए और उन्हें ऊपर का हिस्सा साफ करने को कहा। पीड़ित सफाईकर्मी का आरोप है कि जब उन्होंने नीचे की सफाई पूरी करने की बात कही, तो डॉक्टर अकबर तिलमिला गए। उन्होंने मुकेश के साथ अभद्रता करते हुए कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दीं। सफाईकर्मी ने कहा कि डॉक्टर के इस व्यवहार से उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। इस मामले पर जब CMS सुरेश चंद्रा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वह किसी कार्य से बाहर गए हुए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि लौटकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली को मिली 47 करोड़ की सौगात:98 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, चमचमाएंगी शहर से गांव तक की सड़कें
    Next Article
    बदायूं HPCL कांड, मुख्य आरोपी अजय का होगा ऑपरेशन:पैर में फंसी गोली निकालने के लिए सर्जरी की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment