Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमपी पुलिस आरक्षक की ड्यूटी के दौरान मौत:सड़क हादसे में हुआ था घायल, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    3 hours ago

    2

    0

    बागपत के डौला गांव निवासी मध्यप्रदेश पुलिस के आरक्षक अश्विनी राणा की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। लगभग 27 वर्षीय अश्विनी राणा पुत्र सुरेंद्र राणा वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती भिंड जनपद के फूप थाने में थी। यह दुर्घटना 5 अप्रैल को हुई थी। निंबुआ पुलिस चौकी क्षेत्र में चंबल पुल के पास बरही गांव के निकट वाहनों का लंबा जाम लगा था। जाम खुलवाने के बाद अश्विनी अपनी बाइक से थाने लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अश्विनी को ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके स्वजन देर रात तक उनका शव गांव लेकर पहुंचेंगे। अश्विनी अविवाहित थे। उनके बड़े भाई गौरव सीआरपीएफ में तैनात हैं, जबकि उनके पिता सुरेंद्र किसान हैं। आरक्षक की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल पिता-पुत्र हत्याकांड, आरोपी दो सगे भाई फरार:पुलिस की पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में दबिश, अपहरण-हत्या के 6 दिन बाद शव मिले थे
    Next Article
    लखनऊ में मांझे से कटी युवक की गर्दन:बाइक से जा रहा था, गहरा घाव हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment