Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमपी- मुरैना में ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत:इनमें मां-बेटे भी शामिल; आग की अफवाह से उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए

    1 day ago

    2

    0

    मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ट्रेन हादसे में मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मोबाइल ब्लास्ट से आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कुछ यात्री घबराकर नीचे उतर गए। इसी दौरान 4 यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में राजस्थान के बीकानेर निवासी बिरमा देवी (60) पत्नी गिरधारी गिरी गोस्वामी, उत्तर प्रदेश के आगरा के रुनकता निवासी शकुंतला सिंह (60), पत्नी भूरी सिंह, आगरा के सुल्तानगंज निवासी आफरीन (35), पत्नी नदीम और असद (4), पुत्र नदीम खान की मौत हुई है। आफरीन और असद मां-बेटे थे। रेलवे प्रबंधन के अनुसार, हादसा उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर हुआ। गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार करीब 4:15 बजे हेतमपुर और धौलपुर स्टेशन के बीच चेन पुलिंग के कारण बीच सेक्शन में रुक गई थी। हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए… चेन पुलिंग और अफवाह से उतरकर भागे यात्री रेलवे के अनुसार, कोच में अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की गई थी, जिसके कारण ट्रेन बीच सेक्शन में रुक गई। इसी दौरान ट्रेन के एक कोच में मोबाइल ब्लास्ट जैसी अफवाह फैल गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्रियों ने जल्दबाजी में ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया। ट्रैक पर उतरे और दूसरी ट्रेन की चपेट में आए उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरे कुछ यात्री पास की अप लाइन पर पहुंच गए। इसी दौरान गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर–सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस वहां से तेज रफ्तार में गुजर रही थी। ट्रैक पर मौजूद 4 यात्री उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मोबाइल ब्लास्ट की सूचना के बाद घबराए यात्री बागेश्वर धाम से लौट रही यात्री पूजा के अनुसार, कोच में मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। चेन पुलिंग के बाद ट्रेन रुकते ही यात्री घबराकर नीचे उतर गए और ट्रैक की ओर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही RPF, GRP और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वहीं राजस्थान के बीकानेर निवासी हंसराज ने बताया- हम बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। मेरे साथ मेरी मौसी बिरमा देवी और पड़ोस के गांव का गणेश था। इस बीच आग लगने की किसी ने अफवाह फैला दी। हादसे में मौसी बिरमा देवी की मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा मुरैना एसपी धर्मराज मीणा ने बताया- हमारी टीम सराय छोला और सिविल लाइन क्षेत्र में रेत भंडारण पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक चरवाहे ग्रामीण से सूचना मिली कि ट्रेन रुकी हुई है और कोई घटना हुई है। सूचना मिलते ही दोनों पुलिस टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। यह घटना धौलपुर और मुरैना सीमा क्षेत्र में हुई है। सभी शवों को कब्जे में ले लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। मृतकों के परिजन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। ………………………………………….. यह खबरें भी पढ़ें 1. रतलाम में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, दो टुकड़े हुए रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक की जान चली गई। ट्रेन के नीचे आने से उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। हादसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुआ। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा, लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी लुधियाना रेलवे स्टेशन पर वैष्णो देवी जा रही 1200 यात्रियों से भरी ट्रेन में हादसा हो गया। यहां ट्रेन के स्लीपर कोच का टॉयलेट अचानक धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया। जिसके बाद यह कोच अपने साथ वाले डिब्बे से अलग हो गया। धमाके जैसी आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वह डिब्बे से बाहर आ गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़- कैशियर को डेढ़ फुट दूरी से मारीं 11 गोलियां:1 पसली में फंसी; ऑटो ड्राइवर बोला- तीनों पंजाबी में बात कर रहे थे
    Next Article
    महेश भट्ट की नई फिल्म 'नाम- टू लिव इज वॉर' का ऐलान, सामने आई स्टारकास्ट की पहली झलक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment