Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली:भानवी सिंह के धोखाधड़ी आरोपों को गंभीर मानते हुए याचिका खारिज की

    3 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह व अन्य की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने उन्हें कोई राहत देने से इनकार करते हुए भानवी सिंह द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी और कूटरचना के आरोपों को गंभीर माना। यह आदेश न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने अक्षय प्रताप सिंह, रोहित कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और रामदेव यादव की ओर से दाखिल याचिका को खारिज करते हुए पारित किया। याचिका में विशेष न्यायाधीश (MP-MLA), लखनऊ के 18 फरवरी के आदेश को चुनौती दी गई थी। दरअसल, रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी फर्म मेसर्स सारंग एंटरप्राइजेज की मूल्यवान संपत्तियों को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। इन दस्तावेजों के जरिए कूटरचना करके संपत्तियों को स्थानांतरित किया गया। उन्होंने हजरतगंज पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने का निर्देश देने की मांग की थी। इस मामले में पहले संबंधित मजिस्ट्रेट ने 19 अक्टूबर 2023 को एफआईआर दर्ज करने के बजाय इसे परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया था। इस आदेश को चुनौती देने पर विशेष न्यायाधीश (MP-MLA) ने 18 फरवरी को मजिस्ट्रेट का आदेश निरस्त कर पुनः सुनवाई का निर्देश दिया। इसी आदेश के खिलाफ अक्षय प्रताप सिंह व अन्य ने उच्च न्यायालय का रुख किया था। हालांकि, अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया और उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्रा हाईवे पर DCM चालक को पटक कर मारे लात-घूसें:बेहोश होने पर होमगार्ड ने सड़क किनारे रखा, कार में टक्कर लगने पर हुई मारपीट
    Next Article
    PM मोदी के बयान पर इमरान मसूद का तंज:सांसद बोले-टीवी एंकर से भी कमजोर भाषण, विदेश नीति फेल, देश में ध्रुवीकरण ही असली एजेंडा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment