Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक दिन की थाना प्रभारी बनीं छात्रा नित्या कसौधन:बस्ती में महिला थाना की कार्यप्रणाली को समझा

    11 hours ago

    2

    0

    बस्ती पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला थाना में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत, उर्मिला एजुकेशन एकेडमी की कक्षा 10 की छात्रा नित्या कसौधन को एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक (थानेदार) बनाया गया। महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह ने नित्या का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठाकर कार्यभार सौंपा। इस दौरान नित्या ने थाने की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, हवालात तथा मिशन शक्ति केंद्र का अवलोकन कर पुलिस कार्यों की बारीकियों को जाना। साथ ही थाने पर आए फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम के तहत आठ अन्य छात्राओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं। इनमें से कुछ को दिवसाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और मुंशी की भूमिका सौंपी गई। सिद्धि पाण्डेय को आईजीआरएस तथा परिधि पाण्डेय को सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों की जानकारी प्रदान की गई, जबकि चार छात्राओं को हेल्पडेस्क का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, छात्राओं को बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट पहनाकर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें साइबर अपराध, मिशन शक्ति अभियान तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला थाना के समस्त स्टाफ की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम से छात्राओं में काफी रुचि देखने को मिली। छात्राओं ने इसे एक यादगार अनुभव बताते हुए पुलिस व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन:निजी स्कूलों की फीस और RTE में अनियमितता का आरोप
    Next Article
    झांसी कमिश्नर ने जानी जाम की स्थिति:खुद सड़कों पर उतरे, रोड पर जल संस्थान के अधिकारी को लगाया फोन, बोले- रास्ते से चैंबर हटाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment