Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे

    1 hour from now

    1

    0

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की जारी मतगणना के सातवें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय शंकर मीणा से 609 मत से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 11,347 मतों के साथ आगे हैं। अध्यक्ष पद के लिए डबास को अब तक 8,825 मत मिले हैं जबकि मीणा को 8,216 मत मिले हैं।सचिव पद की दौड़ में अभाविप उम्मीदवार को 7,584 मत मिले हैं जबकि एनएसयूआई उम्मीदवार को 5,445 मत प्राप्त हुए हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए अभाविप को 5,386 और एनएसयूआई को 5,339 मत मिले हैं तथा समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार विशेष यादव 6,165 मतों के साथ आगे हैं। इस चुनाव के नतीजों से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डूसू के केंद्रीय पैनल की तस्वीर साफ होगी।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अभाविप, कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई और अखिल भारतीय छात्र संगठन (आइसा)-स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का वाम गठबंधन देश के सबसे चर्चित छात्र संघ चुनावों में से एक में अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल अभाविप ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की थी जबकि एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद जीता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    FTII Itanagar में शिक्षक और छात्रों पर हमले के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल, दो गिरफ्तार
    Next Article
    आतंकी संगठनों में नहीं भर्ती हो रहे स्थानीय युवा, पत्थरबाजी और अलगाववाद बंद, घुसपैठ के सभी प्रयास विफल, Modi राज की सफलता को दर्शा रहे हैं J&K संबंधी ताजा आंकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment