Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM-CDO ने 'स्कूल चलो अभियान' में बच्चों का कराया नामांकन:उन्नाव में छात्रों को बांटी गईं मुफ्त किताबें, शिक्षकों को सम्मानित किया गया

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में शैक्षिक सत्र के दूसरे दिन 'स्कूल चलो अभियान' के तहत विकास भवन सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी और मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज उपस्थित रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय सिविल लाइन नवीन नगर, उन्नाव में बच्चों का नवीन नामांकन कराया। इस अवसर पर बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित की गईं। जिलाधिकारी ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों और संबंधित ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 'लर्निंग बाय डूइंग' गतिविधियों का उत्कृष्ट संचालन करने वाले पांच शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति बच्चों के समग्र विकास में सहायक होती है। कार्यक्रम के दौरान विकास भवन सभागार में राजधानी लखनऊ से आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा लिखी गई 'योगी की पाती' का वाचन किया गया, जिसमें बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व तथा नियमित विद्यालय आने का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने दोहराया कि 'स्कूल चलो अभियान' का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों से गांव-गांव जाकर अभिभावकों को जागरूक करने तथा ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय, डीसी सामुदायिक रुचि मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षिका अनीता वर्मा, अनुज कुमार, कामेश पाण्डेय, अनुदीप श्रीवास्तव, रचना सिंह, मुसर्रत फातिमा, अखिलेश शुक्ला, विक्रम सिंह, आलोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में दरोगा ने युवक को जड़े थप्पड़, VIDEO:ढाबे पर लाइट बंद कराने पहुंचे थे, लाठी से भी पीटा, युवक के हाथ में गंभीर चोट लगी
    Next Article
    देवरिया में सिरफल तोड़ते समय हादसा, मौत:गंभीर चोटों से पीड़ित व्यक्ति, इलाज के दौरान गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment