Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में UG-PG कोर्स की बढ़ीं सीटें:नए सेशन से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन का मौका, सेल्फ फाइनेंस मोड से बढ़ाई गई सीटें

    15 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सेशन 2026-27 से UG और PG कोर्स में सीट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। बढ़ी हुई सीटों पर एडमिशन सेल्फ फाइनेंस मोड से होगा और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए एडमिशन कमेटी में भेज दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार BA में 30% और MA के सभी विषयों में 25% सीट बढ़ाई जाएंगी। वहीं बीएससी, एमएससी और एमकॉम कोर्स में 20% सीट बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से ज्यादा स्टूडेंट्स को एडमिशन का मौका मिलेगा। एडमिशन शुरू होने से पहले लिया गया अहम निर्णय अप्रैल में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है, ऐसे में यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन करते हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण सिर्फ 12 से 15% अभ्यर्थियों को ही एडमिशन मिल पाता है। सीट बढ़ने से अब ज्यादा स्टूडेंट्स को अवसर मिलेगा। सीट बढ़ने के साथ पढ़ाई की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोर्स के अनुसार टीचर्स की टेम्पररी भर्ती भी की जाएगी, ताकि स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित न हो। MSc के कई विषयों में अब 60 सीटें सेल्फ फाइनेंस मोड से चल रहे MSc के कई विषयों में सीट बढ़ाकर 60-60 कर दी गई हैं। पहले बायोटेक्नोलॉजी में 22, एनवायरनमेंटल साइंस में 50, इलेक्ट्रॉनिक्स में 18 और माइक्रोबायोलॉजी में 24 सीटों पर एडमिशन होता था, लेकिन अब नए सेशन से सभी में 60 सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि प्रस्ताव एडमिशन कमेटी को भेजा गया है और जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे ज्यादा स्टूडेंट्स को विश्वविद्यालय में पढ़ाई का मौका मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में महात्मा फुले जयंती मनाई गई:बलवीर सिंह जाटव के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
    Next Article
    नाबालिग लड़की का शव कब्र से निकाला गया:मां ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment