Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेयरी कॉन्क्लेव में मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार:मेरठ में पराग दुग्ध संघ के वर्तमान और पूर्व चेयरमैन पक्ष में हुआ था विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित डेयरी कॉन्क्लेव ‘स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद’ कार्यक्रम में हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में मेडिकल थाना पुलिस ने सहकारी समिति कैलीरामपुर के प्रतिनिधि वेदप्रकाश उर्फ बेदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मामले में परिक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार ने मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रदीप ने बताया कि उनकी भाभी रजनी देवी गगोल सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड मेरठ मंडल की चेयरमैन हैं। मंगलवार को वह अपने पिता बलराज सिंह और रजनी देवी के साथ अटल सभागार में आयोजित गोष्ठी में शामिल होने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद वेदप्रकाश उर्फ बेदी, नोबिल खारी, प्रदीप शर्मा इकड़ी, आयुष कुमार, नितेश, हिरदेश, निर्देश समेत पांच अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार और जूते-चप्पलों से हमला कर दिया। हमले में बलराज सिंह के सिर और आंख में गंभीर चोट आई। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उनका एमआरआई कराया जाएगा। अपर मुख्य सचिव और दुग्ध आयुक्त के सामने हुआ बवाल मंगलवार को आयोजित डेयरी कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के दुग्ध विकास अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम और दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी भी मौजूद थीं। इसी दौरान गगोल पराग दुग्ध संघ के वर्तमान और पूर्व चेयरमैन पक्ष के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते सभागार में जूते-चप्पल चलने लगे और भगदड़ मच गई। सीसीटीवी फुटेज से हो रही पहचान एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में मौसम बदला:तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू
    Next Article
    देवरिया में वाहन की टक्कर से महिला की मौत:डहरौली गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment