Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम ने जिला अस्पताल में मरीजों का हाल जाना:संभल में बोले- योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाएं, बुजुर्ग महिला को तत्काल दवा दिलाई

    13 hours ago

    2

    0

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को संभल दौरे पर रहे। उन्होंने जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों से मुलाकात की और सिंदूर वाटिका में राफेल मॉडल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। जिला अस्पताल में मरीजों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बेंच पर बैठी एक बुजुर्ग महिला को तत्काल दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश डॉक्टरों को दिए। उन्होंने संभल को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाने का संकल्प व्यक्त किया। समीक्षा बैठक के बाद पाठक ने कहा कि गरीब कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और हर जरूरतमंद तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संभल को विकास के मुद्दे पर प्रदेश में अव्वल दर्जे पर लाने का संकल्प दोहराया और जिले की आवश्यकताओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार सुबह 12:20 बजे संभल के ब्लॉक असमोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहुंचे। यहां 25 मिनट तक योजनाओं की समीक्षा करने के बाद वह संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय गए, जहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। इसके बाद, नगर पालिका परिषद संभल क्षेत्र के बहजोई रोड स्थित सिंदूर वाटिका के एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने राफेल, शेर और भारत के नक्शे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने वाटिका में सिंदूर का एक वृक्ष भी लगाया। उपमुख्यमंत्री ने मोहल्ला हल्लू सराय स्थित 68 तीर्थों और 19 कूपों में शामिल यमघट तीर्थ कूप के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया। यह कार्य मुख्यमंत्री बंधन योजना के तहत 1.18 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। ब्रजेश पाठक ने बताया कि सिंदूर वाटिका 'ऑपरेशन सिंदूर' की याद दिलाने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए बनाई गई है। यहां जनता को एक फाइटर विमान भी देखने को मिलेगा, जिसे उन्होंने "राष्ट्रभक्ति और शौर्य का प्रतीक" बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के "गुंडाराज" को अभी भूली नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन विधेयक और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली पार्टियों को महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET-UG 2026 पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग:सोनभद्र में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    चंदौली में कांग्रेस ने DM को सौंपा ज्ञापन:महोबा में दलित छात्रा दरिंदगी पर राज्यपाल से न्याय की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment