Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम बोले- SIR पर अखिलेश यादव नौटंकी कर रहे:आजमगढ़ में कहा- माफियाओं को संरक्षण देने का काम करती थी सपा

    19 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरसरा खालसा गांव में हुआ। SIR में 2 करोड़ से ज्यादा नाम कटने के सवाल पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा- जब अखिलेश यादव सत्ता में थे, तब उन्होंने ऐसा किया होगा। इसी वजह से उनकी सोच ऐसी है। उन्होंने कहा- भाजपा का संगठन बहुत मजबूत है। भाजपा बूथ स्तर तक मजबूत है। सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी उतनी मजबूत नहीं हैं। हम अपने संगठन के बल पर संवैधानिक संस्थान चुनाव आयोग के द्वारा SIR का जो अभियान चलाया गया। निर्देशों का पालन करने के बजाय अखिलेश यादव नौटंकी कर रहे डिप्टी सीएम ने कहा- हम लोगों ने मेहनत से काम किया है। कई मतदाता ऐसे थे जिनका नाम सूची में था, लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी। कई ऐसे थे जो स्थानांतरित हो गए थे। यदि कोई घुसपैठिया था, तो उसका नाम भी हटाया गया होगा। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने के बजाय अखिलेश यादव नौटंकी कर रहे हैं। महिला आरक्षण के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा- भारत की आधी आबादी को न्याय बहुत पहले मिल जाना चाहिए था। देश के लिए जो सबसे श्रेष्ठ काम है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है। कांग्रेस ने 70 वर्षों तक शासन किया, लेकिन कुछ खास नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में लगातार महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा- आज आधी आबादी आत्मविश्वास से भरी हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखती है कि उन्हें उनका अधिकार मिलेगा। SIR में नाम काटे जाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा ृजहां-जहां वोट काटे गए हैं, वहां फॉर्म भरने की प्रक्रिया चलाई जाएगी। वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां कमल खिलने जा रहा है। माफिया को संरक्षण देने का काम करती थी सपा धुरंधर’ फिल्म की तर्ज पर पोस्टर लगाकर अखिलेश यादव को ‘रहमान डकैत’ दिखाए जाने पर सपा की नाराजगी के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा- अखिलेश यादव कभी खुश नहीं होंगे। उन्होंने कहा- किसने पोस्टर लगाया और किसने नहीं लगाया, यह अलग विषय है। डिप्टी सीएम ने आगे कहा- अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे अपराधी भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्हें आगे किसने बढ़ाया और संरक्षण किसने दिया। यह पूरा प्रदेश और देश अच्छी तरह जानता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर के नंदकिशोर ने मिट्टी को बनाया ‘सोना’:रोज 20 हजार कुल्हड़ उत्पादन, 50 लोगों को मिला रोजगार
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 12 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment