Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर ओवरटेक में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत:उन्नाव में एक की होनी थी कल शादी, गांव लौट रहे थे दोनों

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। रविवार शाम उन्नाव-हरदोई मार्ग पर डंपर और बाइक की टक्कर हुई। मृतकों की पहचान संजीत (25) और शैलेंद्र (22) के रूप में हुई है। यह घटना नारेखेड़ा पुलिया के पास उस समय हुई जब संजीत और शैलेंद्र बाइक से बांगरमऊ कस्बे जा रहे थे। बाइक ने एक बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई। संजीत फतेहपुर चौरासी ग्रामीण के मजरा सरांय का निवासी था, जबकि शैलेंद्र दर्शनखेड़ा मजरा बूलापुर का रहने वाला था। दोनों दोस्त पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करते थे और रविवार को ही अपने गांव लौटे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट न पहने होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजीत के परिवार में उसकी मां फूलमती, एक भाई और चार बहनें हैं। शैलेंद्र अपने दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, उसकी मां का नाम विमला है। दोनों परिवारों में इस घटना से गहरा दुख है। वहीं शैलेंद्र की सोमवार का होनी थी शादी। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हिंदी-उर्दू की साझा संस्कृति पर गोष्ठी:साहित्यकारों ने विरासत पर विचार रखे, बढ़ती दूरी पर चिंता जताई
    Next Article
    IPL- मुंबई के खिलाफ बेंगलुरु ने तीसरा विकेट गंवाया:रजत पाटीदार 53 रन बनाकर आउट, कोहली-सॉल्ट ने फिफ्टी लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment