Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर - ई-रिक्शा की टक्कर में चालक की मौत:एक महिला गंभीर रूप से घायल, रायबरेली के लालगंज में हुआ हादसा

    4 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना मधुकरपुर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 232 पर उस समय हुई, जब ई-रिक्शा चालक देवा सब्जी मंडी की ओर जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक देवा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा में सवार महिला सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल सुनीता को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक देवा और घायल सुनीता दोनों लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मतकरपुर गांव के निवासी हैं। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि फरार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 22 दिन बाद बच्चे की हत्या का केस:सीएम ऑफिस के हस्तक्षेप के बाद पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई, मां के साथ तिलक में आया था
    Next Article
    आजमगढ़ के मेहनाजपुर में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष:नवरात्र के अवसर पर अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment