Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन लखनऊ अध्यक्ष बने राजीव कनौजिया:वार्षिक चुनाव संपन्न, अजय कश्यप को मंत्री पद की जिम्मेदारी

    3 hours ago

    1

    0

    डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन, लखनऊ शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव 22 अप्रैल 2026 को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद शाखा अध्यक्ष बी.पी. चौधरी ने की। अधिवेशन का आयोजन बलरामपुर अस्पताल स्थित प्रांतीय कार्यालय (8/8A ओल्ड स्पेशल वार्ड) में किया गया। अधिवेशन में प्रांतीय महामंत्री प्रद्युम्न सिंह, मंडलीय सचिव जी.सी. दुबे तथा प्रांतीय अध्यक्ष जे.के. सचान के संरक्षण और देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव घोषित किए गए। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी सर्वसम्मति से राजीव कुमार कनौजिया को अध्यक्ष, एम.जेड. सिद्दीकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एपी मिश्रा को उपाध्यक्ष, अजय कश्यप को मंत्री, राकेश मोहन कुशवाहा को संगठन मंत्री, राजेश बौद्ध को संयुक्त मंत्री, प्रतिभा को कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र प्रकाश को संप्रेक्षक बनाया गया। इसके अलावा बीपी चौधरी को जनपद शाखा का संरक्षक मनोनीत किया गया। प्रांतीय नेतृत्व ने जताया भरोसा प्रांतीय नेतृत्व ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और प्रदेश स्तर पर संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेबीरानी मौर्य- मोदी पर टिप्पणी खड़गे की ओछी मानसिकता:संभल में बोली- महिला सब कुछ भूलेगी लेकिन अपमान नहीं भूलेगी, 2027 में सपा-कांग्रेस इसका खामियाजा भुगतेंगे
    Next Article
    सहारनपुर के हथिनीकुंड बैराज में मामा-भांजा डूबे, एक लापता:रात में नहाने गए थे दोनों, तलाश में फिर चलाया अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment