Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीपीएसजी कप 2026 शुरू, 30 स्कूलों के 750 खिलाड़ी:क्रिकेट, शूटिंग सहित कई खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के डीपीएसजी मेरठ रोड में चौथे डीपीएसजी कप 2026 का उद्घाटन किया गया। यह अंतर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 21 अप्रैल से 2 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसमें दिल्ली-एनसीआर के लगभग 30 स्कूलों से करीब 750 छात्र-खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में क्रिकेट, शूटिंग, शतरंज, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और लॉन टेनिस जैसे खेल शामिल हैं। प्रसिद्ध पैरा पिस्टल शूटर और ओलंपियन दीपेन्द्र सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। स्कूल की प्राचार्या प्रीति वासन ने मेहमानों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डीपीएसजी कप बच्चों के विकास, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उद्घाटन समारोह में ज़ुम्बा एरोबिक्स की प्रस्तुति दी गई। सभी खिलाड़ियों ने ईमानदारी और निष्पक्षता से खेलने की शपथ ली। इसके बाद रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर प्रतियोगिता की आधिकारिक शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि दीपेन्द्र सिंह ने पहले क्रिकेट मैच के लिए टॉस किया। इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को एक साथ लाना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में चार अवैध कब्जेदार सरकारी जमीन से बेदखल होंगे:तहसीलदार ने ₹6.55 लाख क्षतिपूर्ति वसूली का दिया आदेश
    Next Article
    कानपुर में चमड़ा फैक्ट्री में भीषण आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment