Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिलीवरी बॉय के खाते से 130 करोड़ का ट्रांजेक्शन:19 फर्जी कंपनियों से रकम मंगाई, कानपुर में B.Com स्टूडेंट समेत 2 गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक डिलीवरी बॉय के खाते में 130 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। डिलीवरी बॉय ने बताया कि पहले यह रकम 35 करोड़ रुपए थी। पुलिस ने खातों से जानकारी जुटाई तो यह रकम बढ़कर 130 करोड़ रुपए पहुंच गई। पुलिस ने मामले में बीकॉम फाइनल ईयर के एक स्टूडेंट और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों के खातों की संख्या के बारे में जानकारी जुटा रही है। जिससे आरोपियों के नेटवर्क की जानकारी की जा सके। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने शहर के साथ ही दिल्ली और प्रदेशभर की करीब 19 फर्जी कंपनियों के खाते से लेनदेन किया है। दोनों आरोपी बेकनगंज इलाके के रहने वाले हैं। विदेश से पैसा मंगाने के नाम पर किराए पर लिया खाता बेकनगंज के पेचबाग का रहने वाला मोहम्मद ओवैस एक कंपनी में डिलीवरी मैन है। कुछ साल पहले वह गल्ले का कारोबार करता था। इसके लिए उसने बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया था। व्यापार में नुकसान होने पर वह डिलीवरी बॉय का काम करने लगा। इस बीच उसकी मुलाकात बेकनगंज के मोहम्मद अमान और चमनगंज निवासी मोहम्मद वसीउद्दीन उर्फ सरताज से हुई। दोनों ने विदेश में रहने वाले अपने भाई से खाते में रुपए मंगवाने की बात कही। पिछले साल अगस्त महीने में ओवैस का खाता किराए पर लिया। इसके बदले में उसे हर महीने 20 हजार रुपये का कमीशन देने लगे। अमान और वसीउद्दीन ने ओवैस से खाते की चेकबुक और एटीएम भी ले लिया। दोनों आरोपियों ने 9 माह के अंदर खाते में 35 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन कर डाला। ओवैस को जैसे ही इस बात का शक हुआ, उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। सोमवार को बैंक खाते की जांच की गई तो 9 महीने में 130 करोड़ रुपए के लेनदेन की बात सामने आ गई। नोट गिनने वाली मशीन भी रखते थे आरोपी डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास ऐसे कितने म्यूल बैंक अकाउंट है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। एजेंट अमान बीकाॅम फाइनल की पढ़ाई कर रहा है। उसका साथी वसीउद्दीन उर्फ सरताज बीए पास है। अब तक की जांच में सामने आया है कि 9 महीने में आरोपियों ने 130 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया। आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, रुपये गिनने की मशीन, 6 मोबाइल फोन, 28 चेकबुक, 19 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। दो फर्मों के बैनर, 39 साइन की हुई चेक, दो किरायानामा, दो एग्रीमेंट एक सहमति पत्र और तीन आधार कार्ड मिले हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, 50 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, शोरूम के बाहर कारें फूंकी, 150 गाड़ियां तोड़ीं; योगी ने हाईलेवल कमेटी बनाई नोएडा में सोमवार को फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सैकड़ों कर्मचारी हाथ में डंडे-लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव, तोड़फोड़ की। 150 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ और करीब 50 से ज्यादा फूंक दीं। पुलिस की गाड़ियां भी पलट दी। हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वो रुकेंगे नहीं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज पर अमेरिकी 'डेडलाइन' खत्म, ट्रंप की चेतावनी- नाकाबंदी तोड़ी तो समंदर में उड़ा देंगे जहाज
    Next Article
    कपूरथला में 25 साल बाद लौटा लापता व्यक्ति:यूपी में मिला, पत्नी ने देवर से रचाई शादी; परिवार उलझन में पड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment