Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डालीगंज पुल के पास खड़ी मैजिक गाड़ी में लगी आग:फायर की गाड़ी ने 30 मिनट में पाया आग पर काबू

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार सुबह डालीगंज पुल के पास खड़ी एक मैजिक गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना करीब सुबह 3:55 बजे की है, जब इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ था। आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही चौक फायर स्टेशन से एक वाटर टेंडर और हजरतगंज फायर स्टेशन से भी एक वाटर टेंडर तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही बिना समय गंवाए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दोनों गाड़ियों से लगातार पानी की बौछार की गई, जिसके बाद करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। जिस गाड़ी में आग लगी, उसका नंबर यूपी 32 एसएन 2651 बताया गया है। यह एक मैजिक वाहन है, जो पुल के पास खड़ी थी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन में कोई सवार नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। गाड़ी चालक की पहचान महफूज अहमद पुत्र महबूब अहमद, निवासी मोतीझील कॉलोनी, बाजारखाला के रूप में हुई है। सूचना के बाद चालक भी मौके पर पहुंच गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि फायर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्टर संजय मिश्रा ने काल भैरव के दर्शन किए:वाराणसी में चाय की दुकान में सैंडविच बनाया; बोले- काशी बदल रही, लेकिन आत्मा वही
    Next Article
    मैनपुरी में सम्राट अशोक जयंती पर निकली शोभायात्रा:गौतम बुद्ध विद्यालय से शुरू होकर शहर में घूमी, बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment