Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएन कॉलेज का युवा महोत्सव-2026 संपन्न:1000 से ज्यादा छात्रों ने दिखाया टैलेंट, विजेताओं का हुआ सम्मान

    4 hours ago

    1

    0

    डी.एन. कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव-2026 का समापन गुरुवार को उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. मोनिका सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, अवैतनिक मंत्री अजय अग्रवाल, प्राचार्य प्रो. बी.एस. यादव व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रो. मोनिका सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने महाविद्यालय में आयोजित टैलेंट हंट, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, मेहंदी, फोटोग्राफी, वाद-विवाद, इंडोर गेम्स व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। साथ ही कॉलेज के फिजिक्स ब्लॉक सहित भौतिक संसाधनों को सीमित संसाधनों में बेहतर विकास का उदाहरण बताया। प्राचार्य प्रो. बी.एस. यादव ने बताया कि महोत्सव में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वर्ष 2024 के ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और बीएससी स्वर्ण पदक विजेता को सम्मानित किया गया, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शतरंज पुरुष वर्ग में तुषार यादव ने स्वर्ण, अवनीश मिश्रा ने रजत और केशव त्यागी ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में नमी सोनकर को स्वर्ण, वेदिका को रजत और अंजलि को कांस्य मिला। गायन प्रतियोगिता में अजय प्रथम, कनिष्क द्वितीय व आकृति तृतीय रहे, जबकि काव्य पाठ में साक्षी ने पहला, आरजू ने दूसरा और अंशु यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने किया, वहीं छात्रों ने फोटोग्राफी और रील मेकिंग के जरिए अपनी रचनात्मकता दिखाई। दूसरे सत्र में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य मंत्री चौ. यशवीर सिंह और सीसीएसयू के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव मुख्य अतिथि रहे। यशवीर सिंह ने छात्रों से मेहनत और लक्ष्य पर फोकस करने का आह्वान किया। वहीं डॉ. अनिल यादव ने आधुनिक शिक्षा में एआई और तकनीकी ज्ञान की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता कौशल और डॉ. पूनम स्वामी ने किया। अंत में अतिरिक्त मंत्री संजीश्वर प्रकाश त्यागी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीयगान के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास:आजमगढ़ कोर्ट ने सुनाया फैसला 2012 में हुई थी घटना, 17 गवाहों ने दी गवाही
    Next Article
    एटा में किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:खाद ले जाते समय हुआ हादसा, पुलिस कर रही मामले की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment