Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने कार्मिकों के साथ बैठकर जनगणना का प्रशिक्षण लिया:15 प्रशिक्षण केंद्रों पर 10467 कार्मिकों को ट्रेनिंग दी जा रही

    9 hours ago

    2

    0

    कानपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षण कक्ष में शनिवार को ऐसा नजारा दिखा, जो आम दिनों से बिल्कुल अलग था। यहां मंच पर नहीं, बल्कि जनगणना कार्मिकों के बीच पंक्ति में बैठकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेते नजर आए। डीएम का यह अंदाज कार्मिकों के लिए न सिर्फ चौंकाने वाला था, बल्कि उनका हौसला बढ़ाने वाला भी साबित हुआ। फील्ड ट्रेनर आलोक यादव प्रशिक्षण दे रहे थे और सामने बैठे डीएम हर बिंदु को ध्यान से समझ रहे थे। बीच-बीच में उन्होंने कार्मिकों से सवाल पूछे, उनकी समझ को परखा और जरूरी सुझाव भी दिए। उन्होंने साफ कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि इन्हीं आंकड़ों के आधार पर देश की योजनाएं और नीतियां तय होती हैं। छोटी सी लापरवाही बड़ा असर डाल सकती डीएम ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “हर एक प्रविष्टि जिम्मेदारी है। छोटी सी लापरवाही भी बड़े स्तर पर असर डाल सकती है।” उन्होंने सभी से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और फील्ड में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की। जनपद में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के 15 प्रशिक्षण केंद्रों पर 172 फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से 10,467 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। केआईटी केंद्र पर 250 कार्मिक प्रशिक्षण ले रहे हैं, जहां डीएम ने व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। दो चरणों में होगी जनगणना बताते चलें कि पहले चरण में 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी, जिसमें लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और जनसंख्या का विवरण जुटाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में शिवाजी हाउस ने फुटबॉल मैच जीता:132 छात्र- छात्राओं ने खेले मैच, महाराणा प्रताप हाउस टीम रही उपविजेता
    Next Article
    बरेली में साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़:‘डिजिटल क्राइम इंडस्ट्री’ की तरह चल रहा था नेटवर्क, 5 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment