Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:कूलर बंद, पेयजल ठप और स्टाफ की कमी पर जताई नाराजगी

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन में सोमवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय ने उरई के पुरुष जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परख ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही पेयजल व्यवस्था में देखने को मिली। अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर बंद पड़े मिले और मरीजों व तीमारदारों को भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। डीएम ने खुद मौके पर जाकर वाटर कूलरों की स्थिति जांची और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल व्यवस्था को तुरंत सुचारु किया जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वार्डों का निरीक्षण करने पर कई जगह कूलर बंद मिले, जिससे मरीजों को गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए गर्मी के मौसम को देखते हुए अतिरिक्त एसी और कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को राहत देना प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओपीडी का निरीक्षण करने पर कर्मचारियों की कमी सामने आई, जिसके चलते मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। भीड़ को नियंत्रित करने में अस्पताल प्रशासन नाकाम नजर आया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) आनन्द उपाध्याय को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए डीएम ने तत्काल मैनपावर बढ़ाने और व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश दिए। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने साफ कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो सख्त कार्रवाई की उप जाएगी। इस निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और अस्पताल प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में राशन डीलर पर अनियमितता का आरोप:ग्रामीणों ने कम राशन देने और अभद्र व्यवहार की शिकायत की
    Next Article
    शाहजहांपुर में नहर में डूबे युवक का शव मिला:शाहजहांपुर में झाड़ियों में फंसा था, तीन दोस्तों के साथ नहाने गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment