Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के निर्देश, संदिग्धों पर रहेगी नजर

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से तारा महिला इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था न होने देने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण करने और अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन होमगार्ड भर्ती परीक्षा:डीएम-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची
    Next Article
    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी:124 परीक्षा केंद्रों पर 46159 छात्र छात्राओं ने दी थी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment